Rajnandgaon News: फार्महाउस के अन्दर आईपीएल मैच के हर बाॅल पर लग रहा था दांव, तभी पहुंच गई पुलिस, 5 आरोपी गिरफ्तार...

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे के अवैध करोबार का खुलासा किया है। पुलिस की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Update: 2026-04-06 15:16 GMT

Rajnandgaon News: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने आईपीएल सटोरिए पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटाॅप, टैब, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त किया है। साथ ही दो आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहारा बजरंग नगर नाला किनारे स्थित फार्महाउस में हाईटेक व्यवस्था के साथ ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित हो रहा है। इस सूचना को एसपी अंकिता ने गंभीरता से लिया और पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर आरेापियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

पुलिस की टीम ने फार्महाउस में छापा मारकर पांच आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। वहीं, दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटाॅप, साॅफटवेयर व ऑनलाइन  संचालित करने की अन्य सामग्री जब्त की।

पकड़े गए आरोपी सांई ऐप के जरिए मैच के हर बाॅल और ओवर पर दांव लगा रहे थे। सटोरी कोड भाषा में सट्टा लिख कर हिसाब किताब रख रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ

जब्ती सामान

2 नग लैपटॉप

1 नग टैब

7 नग टच मोबाइल

1 नग मोटरसाइकिल

3 नग चार्जर

नगदी रकम 1000 रुपये

सट्टा पट्टी में दर्ज राशि लगभग 9,20,000 रुपये

कुल जप्ती की अनुमानित कीमत लगभग 5,50,000 रुपये

पकड़े गए आरोपियों के नाम

1 वीरू प्रजापति पिता स्व. छोटेलाल प्रजापति, उम्र 24 वर्ष

निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

2 रूपेश पाण्डे पिता स्व. मंगलराम पाण्डे, उम्र 43 वर्ष

निवासी प्रभातनगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

3 आयुष मेश्राम पिता विजय मेश्राम, उम्र 24 वर्ष

निवासी बंगाली चाल, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

4 मोहित देवांगन पिता चन्द्रभान देवांगन, उम्र 23 वर्ष

निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

5 लक्की देवांगन उर्फ नरेन्द्र देवांगन पिता हीरालाल देवांगन, उम्र 32 वर्ष

निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

फरार आरोपी

मूलचंद देवांगन निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

सादिक खान निवासी नागपुर (महाराष्ट्र)

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना बसंतपुर से निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, म.प्र.आर. मेनका साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर, आशीष मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही।


Tags:    

Similar News