Bilaspur News: तंत्र-मंत्र के फेर में दर्दनाक घटना, भिखारी ने खुद का गला काटा, पूजा कक्ष में मिली लाश, मचा हड़कंप

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में तंत्र मंत्र के फेर में एक व्यक्ति ने खुद का गला काटकर जान दे दी। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की लाश पूजा कमरे में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Update: 2026-03-18 10:07 GMT

Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति की घर के पूजा रूम में लाश मिली। बताया जा रहा है कि मृतक ने तंत्र-मंत्र के फेर में खुद का गला काटकर अपनी जान दे दी। घटना से पहले मृतक ने एक चाकू खरीदकर लाया था। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा का है। चंदन नट 45 वर्षीय अपने परिवार के साथ ग्राम जोंधरा में रहता था। चंदन भीख मांग कर खुद का और अपने परिवार को पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा हैं कि मंगलवाल की शाम 6 बजे चंदन घर लौटा था। घर आने के बाद उसने अपने बड़े भाई के साथ कुछ समय बिताया और फिर पूजा करने के लिए पूजा कक्ष में चला गया था।

शाम 7 बजे पूजा कक्ष से चंदन की जमकर चीखने की आवाज आई। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो चंदन के गले पर जख्म का निशान था और पास ही एक चाकू पड़ा था। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घटना की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मौत से पहले चंदन ने एक चाकू बाजार से खरीदा था। पूजा-पाठ में चंदन को ज्यादा विश्वास था। आशंका जताई जा रही है कि तंत्र-मंत्र के फेर मंे फंसकर चंदन ने खुद के गले पर वार कर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल मामले को लेकर बिलासपुर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे की सच्चाई क्या थी। चंदन ने अगर आत्महत्या की तो उसके पीछे का कारण क्या था। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Tags:    

Similar News