Raigarh Bank Dakaiti: डकैतों को बैंक लेकर पहुंची पुलिस, डकैती का किया गया सीन रीक्रिएशन...

Raigarh Bank Dakait

Update: 2023-09-23 12:33 GMT
Raigarh Bank Dakaiti: डकैतों को बैंक लेकर पहुंची पुलिस, डकैती का किया गया सीन रीक्रिएशन...
  • whatsapp icon

Raigarh Bank Dakait : रायगढ़। एक्सिस बैंक में डकैती करने वाले आरोपियों को पुलिस आज घटनास्थल लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने डकैती की घटना का सीन रीक्रिएशन किया गया। पुलिस ने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अहम सुराग जुटाए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

ज्ञातव्य है कि मंगलवार 19 सितंबर को ढिमरापुर रोड़ में बजाज शो रूम के बाजू में स्थित एक्सिस बैंक में सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच बैंक खुलते ही हथियारबंद डकैत घुस गए। उन्होंने हथियारों की नोक पर कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया और बैंक मैनेजर के ऊपर चाकुओं से हमला कर लॉकर की चाबी ले चार करोड रुपए कैश और एक करोड़ 62 लाख रुपए का सोना लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आईजी अजय यादव,डीआईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी सदानंद कुमार मौके पर पहुंचे। और चारों तरफ घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों को दूसरे दिन तड़के भागते हुए बलरामपुर रामानुजगंज जिले में वहां के एसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पकड़ा और बैंक से डकैती की गई शत प्रतिशत रकम बरामद कर ली। यहां देखिए वीडियो...

पकड़े गए पांच डकैत बिहार के शेरघाटी गैंग के थे। गिरफ्तार डकैतों में राकेश कुमार गुप्ता पिता गणेश साव (22) निवासी बार थाना शेरघाटी जिला गया बिहार, उपेंद्र सिंह पिता सुंदरिका सिंह राजपूत (50) साल निवासी गुरुवा जिला गया बिहार निशांत उर्फ पंकज कुमार महतो उर्फ राजेश दास पिता जयदेव प्रसाद (32) निवासी खरसरी थाना मधुबन जिला धनबाद बिहार, राहुल कुमार सिंह पिता उपेंद्र लाल (22) निवासी ग्राम डोभी थाना डोभी जिला गया बिहार तथा अमरजीत कुमार पिता शंकर (24) निवासी भरारी थाना शेरघाटी जिला गया बिहार शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ कोरबा के केनरा बैंक में डकैती, के अलावा उत्तर प्रदेश व बिहार के कई जिलों में डकैती, लूट–पाट , किडनैपिंग के मामले दर्ज है। आज आरोपियों को पुलिस एक्सिस बैंक लेकर पहुंची इस दौरान घटना का सीन रीक्रिएशन किया गया। यह पुलिस की विवेचना की अहम कड़ी है। जिसमें आरोपियों के रंग, रूप हाइट, हेल्थ के बारे में घटनास्थल पर मौजूद लोगों से शिनाख्त करवाने के अलावा घटना के तौर तरीकों की भी जानकारी जुटाई जाति है। जिसके माध्यम से आरोपियों के खिलाफ जांच पुख्ता की जाती है। जिससे उनको अदालत में सजा दिलाई जा सके। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी पिछले 2 महीने से रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर डकैती की प्लानिंग कर रहे थे। और इसके लिए एक्सिस बैंक के आसपास के इलाकों में भी रेकी की थी। एक दिन पहले भी डकैतो ने डकैती की कोशिश की थी पर उस दौरान सुबह के वक्त से ही बैंक में भीड भाड़ होने की वजह से उनकी योजना सफल नहीं हुई। वारदात में 10 डकैत शामिल थे। डकैती के बाद भागने के लिए उड़ीसा नंबर का ट्रक 13 लाख रुपए में खरीदा गया था। आरोपियों से पूछताछ में अब तक 10 डकैतियों की जानकारी हाथ लगी है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

Full View

Tags:    

Similar News