CG के आदर्श ग्राम पंचायत का सरपंच गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किया अरेस्ट, पुलिस की कुंडली में आदतन गुंडा बदमाश है सरपंच

CG Crime News: छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत केरा के सरपंच को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस रिकॉर्ड में सरपंच संतोष कोसले आदतन गुंडा बदमाश है।

Update: 2026-03-15 07:46 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

जांजगीर। 15 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत केरा के सरपंच को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस रिकॉर्ड में सरपंच संतोष कोसले आदतन गुंडा बदमाश है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।आरोपी सरपंच के खिलाफ थाना नवागढ़ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज है


पुलिस ने बताया गुंडा बदमाश और सरपंच संतोष कोसले पर एक युवती को डरा-धमकाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है। शिकायत के बाद नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। घटना के बाद युवती जम्मू चली गई थी। इस बीच पुलिस ने गुम इंसान कायम कर युवती को बरामद किया, जहां पूछताछ में उसने सरपंच द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी।

युवती के बयान के आधार पर जम्मू में शून्य पर एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में नवागढ़ थाना स्थानांतरित कर दिया गया। 14 फरवरी की रात करीब 9:15 बजे नवागढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस का कहना था कि आरोपित फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि गांव के ग्रामीणों का दावा था कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपित कई दिनों तक गांव में मौजूद था और पंचायत भवन सहित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होता रहा। हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News