Begin typing your search above and press return to search.

Mungeli News: 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप, घटना के दौरान घर के बरामदे में सो रही थी महिला, आरोपी गिरफ्तार

By sandeep kadukar
Mungeli News: 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप, घटना के दौरान घर के बरामदे में सो रही थी महिला, आरोपी गिरफ्तार
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

मुंगेली। घर के बरामदे में सो रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम बबलू टंडन है। घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात बुजुर्ग महिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान मोहल्ले का आरोपी बबलू टंडन आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के भाग जाने के बाद इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव के खेतों में छुपा हुआ था, जिसे पुलिस ने धर-दबोचा। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

CG Bilaspur News: आदिवासी महिला से गैंगरेप: जबरदस्ती शराब पिलाकर घटना को दिया अंजाम, मजदूरी कर लौट रही थी पीड़िता

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एक आदिवासी महिला को जबरदस्ती शराब पिलाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी की है।

बेलगहना चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 40 वर्षीय आदिवासी महिला मजदूरी करती है। बीते बुधवार को मजदूरी कर अपने घर लौट रही थी। एस दौरान उसके गांव के ही तीन युवक सियाराम तिर्की, अशोक कुमार यादव और दुकालू बैगा ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगे। साथ ही महिला को जबरन शराब पिलाई और खुद भी आरोपियों ने शराब पी। पढ़ें पूरी खबर...

Next Story