Janjgir Champa: पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला, जानिए वजह...

Janjgir Champa: छत्तीसगढ़ से एक ऐसी खबर आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक बेरहम पिता ने अपने ही 5 वर्षीय बच्चे की पानी में डुबोकर हत्या कर दी। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Update: 2026-03-14 14:42 GMT

Janjgir Champa: जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश में ASP उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में व SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी व थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

जानिए पूरी घटना

आरोपी रेशम यादव की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष आरोपी के पास ही था।

पत्नी से चल रहा था विवाद 

घटना को लेकर बताया गया कि आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। 13 मार्च की शाम वह बेटे आयुष को लेकर निकला और 14 मार्च की रात लगभग 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर हत्या कर दिया। रात करीब 2 बजे आरोपी पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताया। घटना को सुनकर महिला के होश उड़ गए, रोते-बिलखते महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

आरोपी को भेजा गया जेल

इधर, वारदात की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इन अधिकारियों-कर्मचारियों की रही भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, प्रआर राजेश कोशले ,भुवनेश्वर पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।


Tags:    

Similar News