पूर्व गृहमंत्री के बेटे के खिलाफ FIR, कांस्टेबल से अभद्रता और सेवई बेचने वाले से की मारपीट, नशे की हालत में किया था हंगामा

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर पर पुलिस ने FIR दर्ज किया है। शराब के नशे में सेवई बेचने वाले से मारपीट और कांस्टेबल के साथ अभद्रता और थाने में हंगामेबाजी का संदीप पर आरोप है। मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Update: 2026-03-12 09:28 GMT

कोरबा 12 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर पर पुलिस ने FIR दर्ज किया है। शराब के नशे में सेवई बेचने वाले से मारपीट और कांस्टेबल के साथ अभद्रता और थाने में हंगामेबाजी का संदीप पर आरोप है। मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में नशे की हालत में हंगामा करने वाले पूर्व गृहमंत्री के पुत्र संदीप कंवर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। इनमें शासकीय कार्य में बाधा और पुलिसकर्मी से अभद्रता का मामला गैर जमानती होने से उसकी गिरफ्तारी की आशंका भी बढ़ गई है। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एक दिन पहले बुधवार की दोहरा संदीप कंवर अपनी कार लेकर इतवारी बाजार से गुजर रहा था। वह नशे की हालत में वाहन चला रहा था इससे सेवई बेचने वाले दुकानदार अजीम कुरैशी के दुपहिया वाहन को हल्का नुकसान पहुंचा। विरोध करने पर उसके साथ विवाद करने लगा। आरोप है कि इस दौरान गाली गलौज करते हुए संदीप ने मारपीट भी की। जिससे मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप को थाने लाया गया। यहां भी उसने आक्रामक व्यवहार जारी रखा और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। बताया जाता है कि इस दौरान उसने पुलिस के सामने भी ऊंची आवाज में बात करते हुए विवाद किया।

CSP कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया, मामले की जांच के बाद कोतवाली में दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। पीड़ित अजीम कुरैशी की शिकायत पर गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और नशे की हालत में वाहन चलाकर दुर्घटना करने का अपराध दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आरक्षक के साथ अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया है। आरक्षक के साथ अभद्रता के मामले में संदीप के खिलाफ गैर जमानती धाराएं जोड़ी गई हैं।

पढ़िए क्या है पूरा मामला

पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर नशे में धुत होकर अपनी गाड़ी चला रहा था। गाड़ी पर 'पूर्व विधायक रामपुर' लिखा था। 11 मार्च को इतवारी बाजार के पास उसका कार अनियंत्रित हुआ और अज़ीन कुरैशी की दुकान को जोरदार टक्कर मार दी।

अज़ीन कुरैशी की वहां सेवई, सुतफेनी और तंदूरी की दुकान है। हादसे के बाद जब दुकानदार अज़ीन कुरैशी ने विरोध किया, तो संदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इस पर संदीप ने उससे भी विवाद करते हुए गाली-गलौज की।थाने में भी कम नहीं हुआ उत्पात

थाने में मचाया जमकर उत्पात

नशे की हालत में जब उसे थाना लाया गया तब पुलिस की मौजूदगी में उसकी दबंगई कम नहीं हुई। गाली-गलौज करते हुए अपनी गाड़ी लेकर थाने से ही भाग गया।

Tags:    

Similar News