पोर्न वीडियो बनाने वाला गैंग पकड़ाया, किराये के मकान में बना रहे थे फिल्म, पुलिस पहुंची तो कई राज्यों के युवक-युवतियां पकड़े गए

अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक मकान से कई लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। मकान में ओटीटी के लिए पोर्न फिल्म बनाई जा रही थी।

Update: 2024-03-30 11:47 GMT

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक मकान से कई लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। मकान में ओटीटी के लिए पोर्न फिल्म बनाई जा रही थी। मौके से पुलिस को कुछ वीडियो भी मिले है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

दरअसल, ये पूरा मामला पुणे जिले का है। लोनावला में अर्णव विला नाम का एक मकान है। पुणे पुलिस को शिकयत मिली थी कि मकान में लड़के-लड़कियां है, जिनकी मौजूदगी संदिग्ध है। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देख बंगले के अंदर अफरातफरी मच गई थी। सभी इधर उधर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कमरे के अंदर 15 युवक-युवतियां को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।

पकड़े गए सभी अलग अलग राज्य के रहने वाले है। जांच में पुलिस ने कुछ वीडियो और शूटिंग का सामान भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि बंगले के अंदर पोर्न फिल्म की शूटिंग चल रही थी। 15 लोगों में पांच युवतियां भी शामिल हैं। ये सभी देश के अलग-अलग राज्यों से हैं। पुलिस ने 15 में से 13 लोगों को अरेस्ट किया है।


Tags:    

Similar News