Mungeli News: क्यूआर कोड से वाहन चोरी का पता, दो दिनों के मुंगेली दौरे पर आईजी रामगोपाल गर्ग...अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए यह निर्देश....
Mungeli News: बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग जिला मुंगेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बीट सिस्टम के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही, तकनीकी दक्षता व जन-संपर्क को प्राथमिकता देते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
Mungeli News: मुंगेली। बिलासपुर रेंज आईजी दो दिनों के दौरे पर प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करने मुंगेली जिला पहुंचे। वार्षिक निरीक्षण के दौरान भोजराम पटेल द्वारा आईजी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा 25 और 26 फ़रवरी को वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण की स्थिति का मूल्यांकन एवं पुलिस कार्यप्रणाली में गुणवत्ता संवर्धन रहा।
पहले दिन निरीक्षण किया गया। इस दौरान अन्य कार्यालयीन अभिलेखों व रिकार्ड का अवलोकन कर रिकार्ड दुरूस्थ रखने निर्देश दिए गए। इसके बाद थाना लोरमी, थाना चिल्फी व थाना फास्टरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीट सिस्टम के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही, तकनीकी दक्षता व जन-संपर्क को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
लंबित अपराध विवेचना का निराकरण व उत्कृष्ठ विवेचना कर ई-साक्ष्य संकलित कर प्रकरण न्यायालय चालान समयावधि मे पेश कर अपराधियों को सजा दिलाने, लंबित मर्ग, लंबित शिकायत लोकल-सदरी का निराकरण करने को कहा गया। गुण्डा-निगरानी बदमाश की सतत चेकिंग कर नामजद गुण्डा-निगरानी को रोजनामचा व तख्ती में दर्ज, लंबित मुलाहिजा का निराकरण व सीसीटीएनएस योजनांतर्गत ऑनलाइन प्रकरण के सभी प्रपत्रों का एन्ट्री, चरित्र सत्यापन व गुम हुये व्यक्ति को सीसीटीएनएस के माध्यम से पहचान कर बरामदगी करने समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने निर्देश दिए। आईजी द्वारा मुंगेली विश्रामगृह में रात्रि विश्राम कर प्रभावी गश्त प्रणाली के संबंध मे दिशा निर्देश दिए।
इन बिंदुओं पर विशेष जोर
1. अभिलेखों का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित संधारण
2. गंभीर अपराधों एवं मर्ग प्रकरणों का त्वरित निराकरण
3. लंबित शिकायतों में शीघ्र कार्यवाही
4. सीसीटीएनएस प्रणाली का प्रभावी एवं नियमित उपयोग
5. डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान
6. आम नागरिकों के साथ संवेदनशील, सौहार्दपूर्ण एवं जवाबदेह व्यवहार
दूसरे दिन रक्षित केन्द्र मे परेड का निरीक्षण
रक्षित केंद्र मुंगेली में परेड निरीक्षण कर अधिकारी व कर्मचारियों के वर्दी टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक सुदृढ़ता व ड्रिल का अवलोकन किया गया। उत्कृष्ट टर्नआउट व अनुशासन प्रदर्शित करने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से उत्साहवर्धन किया गया। इसके पश्चात रक्षित केन्द्र मे नवनिर्मित 3 शस्त्रागार भवन का लोकार्पण किये मीटिंग हाल मे दरबार लगाकर अधिकारी -कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। साथ ही आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अभिलेखों-दस्तावेजों का परीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
यातायात व्यवस्था सुधार करने के दिये हिदायत, लापरवाही पाये जाने पर होगी सख्त कार्यवाही। सशक्त एप से सभी पुलिसवालों को वाहन चेकिंग पर बल दिया गया और किसी भी स्तर के पुलिस अधिकारी द्वारा चोरी के बाइक बरामदगी करने पर ईनाम देने की घोषणा की गई।
आईजी ने निर्देश दिया कि सभी थानों मे बेहतर पुलिसिंग एवं आसूचना संकलन के लिये बीट प्रणाली को सुदृण किया जाये, प्रत्येक आरक्षक को 3 से 4 गावों का दायित्व देकर ग्रामिणों के समस्याओं को हल किया जायें। प्रत्येक बीट के वॉट्सअप ग्रुप बनाकर जनप्रतिनिधि, पुलिस मित्र शासकीय कर्मचारियों आदि को जोड़कर सायबर प्रहरी कार्यक्रम के माध्यम से सायबर जागरूकता अभियान चलाया जाए। परेड निरीक्षण के दौरान मुंगेली जिले के सभी थाना प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
फीडबैक प्रणाली “अनुभव क्यूआर कोड” के संबंध में दिये विशेष निर्देश
आईजी द्वारा “अनुभव क्यूआर कोड’’ के माध्यम से पुलिस थाना की कार्यप्रणाली से अवगत होने के संबंध मे क्यूआर कोड की विशेषता को बताया एवं आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करने हेतु उक्त अनुभव क्यूआर कोड की भूमिका होगी।