CG Crime News: प्रेम कहानी का भयावह अंत: प्रेमिका का गला रेता और फिर खुद दे दी जान, उखड़ती सांसों के बीच प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर मांगी मदद

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का प्रेमी जोड़ा बिलासपुर से भागकर कोरबा पहुंच गया। मड़वारानी मंदिर में प्रेमी प्रेमिका को हमेशा-हमेशा के लिए अपना बनाना चाहता था। प्रेमिका को ऐसी शादी मंजूर नहीं थी,लिहाजा इंकार कर दी। नाराज प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत दिया और खुद की गला काट ली। प्रेमी का मौके पर मौत हो गई। उखड़ती सांसों के बीच प्रेमिका ने किसी तरह अपनी फ्रेंड को वीडियोकॉल कर घटना की जानकारी दी और मदद मांगी।

Update: 2026-02-05 05:52 GMT

CG Crime News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का प्रेमी जोड़ा बिलासपुर से भागकर कोरबा पहुंच गया। मड़वारानी मंदिर में प्रेमी प्रेमिका को हमेशा-हमेशा के लिए अपना बनाना चाहता था। प्रेमिका को ऐसी शादी मंजूर नहीं थी,लिहाजा इंकार कर दी। नाराज प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत दिया और खुद की गला काट ली। प्रेमी का मौके पर मौत हो गई। उखड़ती सांसों के बीच प्रेमिका ने किसी तरह अपनी फ्रेंड को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीरत बताई जा रही है।

40 साल का शुभम नायडू 22 साल की निशा प्रेम करता था, दोनों एक दूसरे के प्रेम में थे। शुभम अपनी प्रेमिका को भगाकर इसलिए कोरबा लेकर गया था, वह मड़वारानी मंदिर में उससे शादी करना चाहता था। निशा ने मंदिर में शादी से इंकार कर दिया। निशा के इंकार करने से नाराज शुभग को इतना गुस्सा आया कि जेब में रखा चाकू निकालकर निशा का गला रेत दिया और खुद का गला काट लिया। शुभम का मौके पर रही मौत हो गई। निशा दर्द से तड़पते और छटपटाती रही। उखड़ती सांसों के बीच अपनी सहेली को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद सहेली ने तुरंत 112 पर कॉल की, लेकिन बात नहीं बन पाई। फिर उसने निशा के परिजन को सूचना दी और उनके साथ कोतवाली थाने पहुंची। पुलिस ने निशा को वीडियो कॉल किया, तो उसने रिसीव किया। वह बात नहीं कर पा रही थी। ऐसे में पुलिस ने उससे लोकेशन शेयर करने का। किसी तरह निशा ने लोकेशन भेजा, तब कोरबा पुलिस कंट्रोल को सूचना दी गई। लोकेशन के आधार पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों को मेडिकल कॉलेज सिम्स रवाना किया गया।

सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि दोनों को जब अस्पताल लाया गया, तो युवक की मौत हो चुकी थी। युवती की श्वास नली भी बुरी तरह प्रभावित हो चुकी थी। डॉक्टरों की टीम ने उसे इमरजेंसी एआईसीयू में भर्ती कर तुरंत इलाज शुरू किया। गले में ट्रैकिया लगाकर कृत्रिम श्वास नली बनाई गई। युवती की हालत में पहले से सुधार है।

कोरबा पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक शुभम का निशा से 2 साल से अफेयर चल रहा था। वह अपनी कमाई का पूरा पैसा निशा पर खर्च करता था। वह पत्नी से तलाक लेकर निशा के साथ रहना चाहता था, लेकिन तलाक में समय लग रहा था। वहीं निशा के घर वाले उसकी शादी के लिए रिश्ता खोजने लगे थे। इसलिए दोनों भागकर मंदिर में शादी करने जा रहे थे।

शुभम शादीशुदा है और उसका 2 साल का बेटा भी है। वह बिलासपुर में चोलामंडलम में नौकरी करता था। 2022 में उसने साथ में पढ़ाई करने वाली बिलासपुर की नंदिता से लव मैरिज की थी। उनका 2 साल का बेटा रुद्रांश है। लंबे समय से शुभम अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बुरा बर्ताव कर रहा था, जिसके कारण पत्नी मायके जाकर रहने लगी।

Tags:    

Similar News