Janjgir-Champa News: पास्टर गिरफ्तार, तबीयत ठीक करने के नाम पर घर ले गया, फिर किया दुष्कर्म...

Janjgir-Champa News: तबीयत ठीक करने के नाम पर दुष्कर्म करने वाले पास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अशोक श्रीवास है।

Update: 2025-07-18 06:29 GMT

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में पुलिस ने पास्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तबीयत ठीक करने के नाम पर पीड़िता को अपने घर ले गया और फिर जबरदस्ती अनाचार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अशोक श्रीवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अकलतरा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भागने की फिराक मे था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

दरअसल ये पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी तबीयत हमेशा खराब रहती थी। आरोपी अशोक श्रीवास से मुलाकात होने पर उसने बिमारी ठीक करने का झांसा दिया और पीड़िता को अपने घर ले गया। यहां पर आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता 16 जुलाई को इसकी शिकायत दर्ज कराई। अकलतरा थाने में दर्ज किया।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व अनु. अधिकारी पुलिस प्रदीप सोरी के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था उसी दौरान आरोपी की अकलतरा स्टेशन पर है भागने की फिराक मे था जिसे घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, सउनि राजेन्द्र सिह क्षत्रिय, अशोक कश्यप, आर. गौकरण राय, ओमकार मरावी, शंकर यादव का सराहनीय योगदान रहा।


Tags:    

Similar News