जगदलपुर न्यूजः 14 लाख की नशीली टेबलेट जब्त, ओडिशा से लाकर CG के युवकों को बेच रहा था, पुलिस ने दुकानदार और खरीदार को पकड़ा

Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ में अवैध नशीली कैप्सूल का धंधा करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से 14 लाख की नशीली टेबलेट जब्त की गई है।

Update: 2026-02-13 14:03 GMT

Jagdalpur News: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में नशीली टेबलेट का धंधा करने वाले एक युवक को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 14 लाख की नशीली दवा जब्त की गई है। साथ ही बेचने वाले दुकानदार को ओडिशा से छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा है। मामले में कुल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पकडे गए आरोपियों में नरेंद्र सिंह और ओडिशा निवासी वुन्ना राव शामिल है। यह कार्रवाई थाना थाना बोधघाट पुलिस के द्वारा की गई है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, बोधघाट थान पुलिस को सूचना मिली थी कि 12 फरवरी को प्लासस्टिक बोरी में अवैध नशीली दवा रख एक व्यक्ति स्थानीय युवाओं को बेच रहा है। इस सूचना के बाद जगदलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये गंगामुंडा चौपाटी के पास रेड कर नरेंद्र सिंह ठाकुर नाम के व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी से दवाओं के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने ओडिशा के नबरंगपुर से दवाओं को लाने की बात कबूल की।

आरोपी से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद जगदलपुर की पुलिस नबरंगपुर के लिए रवाना हुई और ओडिशा के नबरंगपुर में स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर में बैठे वुन्ना रामाकृष्णा राव को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में वुन्ना राव ने मेडिकल का संचालन करना और नशीली दवाओं का अवैध व्यापार करने की बात कबूल की। दोनों आरोपियों को आज विशेष न्यायालय एनडीपीएस में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

01. नरेंद्र सिंह ठाकुर पिता गजेन्द्र सिंह ठाकुर, उम्र 36 साल, निवासी भवानी चौक, थाना बोधघाट,जगदलपुर

02. वुन्ना रामाकृष्णा राव पिता भिलाचमन स्वामी राव, उम्र 61 साल, निवासी नबरंगपुर, जिला नबरंगपुर उड़ीसा

जब्त नशीली दवा 

आरोपियों के कब्जे से अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ट्रामोडोल कुल 440 पत्ता, 3,520 नग कुल वज़न 2,358.4 ग्राम खुदरा कीमत करीब 14,08,000 (चौदह लाख आठ हजार) रूपये को जब्त किया गया।


Tags:    

Similar News