Gariaband News: भृत्य ने लगाई फांसी, फंदे से झूलती मिली लाश, मचा हड़कंप...

Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक भृत्य ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

Update: 2025-10-25 08:55 GMT

Gariaband News: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भृत्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि भृत्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की वजह क्या थी, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतक का नाम कामता साहनी (47 साल) था और देवभोग कोर्ट में पदस्थ था। आज सुबह गरियाबंद नगर पंचायत के बाजार स्थित चौपाटी के पास भृत्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक साल से भृत्य ड्यूटी पर नहीं आ रहा था।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आज सुबह अचानक भृत्य ने नगर पंचायत के बाजार स्थित चौपाटी के पास फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने भृत्य को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनाम कर फंदे से लाश को उतारा गया। पुलिस जांच में शव के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल भृत्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की वजह क्या थी? इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीँ, इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे भृत्य के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, भृत्य के सुसाइड की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।  

Tags:    

Similar News