Cricket Online Betting: रायपुर में क्रिकेट ऑनलाइन सट्टा: 17 लाख नगदी के साथ 4 सटोरिये गिरफ्तार, लेनदेन के लिए म्यूल खातों का करते थे उपयोग...
Cricket Online Betting: छत्तीसगढ़ की राजधानी में ऑनलाइन बैटिंग वेब साइट में सट्टा खिलाने व आईडी बेचने वाले 4 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से नगदी, चेक, एटीएम, खाता समेत अन्य सामग्री जब्त किया गया है।
Cricket Online Betting: रायपुर। रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने और कमीशन पर आईडी बेचने वालों पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने चार सटोरिये को पकड़ा है। आरोपियों के द्वारा ऑनलाइन बैटिंग वेब-साइट में सट्टा खेलने व खिलाने के लिए आईडी उपलब्त करवाते थे। साथ ही सट्टे की रकम का लेनदेन करने के लिए सटोरी म्यूल खातों का उपयोग करते थे। पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने 17 लाख नगदी जब्त की है।
पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई
क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को 11 फ़रवरी को सूचना मिली कि थाना कबीर नगर क्षेत्र के फेस-2 तिरंगा चौक के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑनलाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है। इस सूचना को DCP क्राईम स्मृतिक राजनाला व DCP वेस्ट जोन संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लिया और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जाँच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ऑनलाईन बैटिंग साईट्स की आईडी बांटकर क्रिकेट सट्टा
क्राइम व थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर रेड कार्रवाई की। इस दौरान वहां उपस्थित व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। कुल 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी व ओम खेमानी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाइल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स ramco777.com, wood777.com व powerexch.com के माध्यम से मास्टर आईडी बनाकर व आईडी बांटकर क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया। आरोपियों के पास से लाखों रूपये नगदी भी जब्त की गई।
17 लाख नगदी जब्त
पकडे गए आरोपी ऑनलाईन सट्टा के लिए मास्टर आईडी कमीशन बेस पर उपलब्ध कराते थे। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 लाख नगदी 7 मोबाइल, 4 बैंक पासबुक, 1 बैंक चेकबुक, 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बीएनएस का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
ओम खेमानी और दीपक सचदेवा पहले भी जा चुके जेल
बता दें कि आरोपी ओम खेमानी थाना आमानाका से तथा आरोपी दीपक सचदेवा थाना खम्हारडीह से पूर्व में सट्टा के प्रकरण में जेल जा चुके है। प्रकरण में आईडी लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के संबंध में भी जानकारी मिली है, जिनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।
क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा वर्ष 2026 में अब तक ऑन लाईन सट्टा के कुल 3 प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,04,85,000 (एक करोड़ चार लाख पच्चासी हजार रूपये), 2 नग लैपटॉप, 27 नग मोबाईल फोन, 04 नग चारपहिया वाहन, एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक व केल्क्यूलेटर कीमत 1,92,20,000 (एक करोड़ बयानवे लाख बीस हजार रूपये) जब्त कर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
01. दीपक सचदेवा पिता स्व. धर्मेन्द्र सचदेवा उम्र 30 वर्ष निवासी एम 02/56 फेस 03 कबीर नगर तिरंगा चौक के पास, थाना कबीर नगर रायपुर।
02. गौरव सचदेवा पिता सतीश सचदेवा उम्र 29 वर्ष निवासी कंचनजंघा काम्प्लेक्स सी ब्लॉक 106 फर्स्ट फ्लोर आदर्श चौक थाना कबीर नगर रायपुर।
03. ऋषभ रंगलानी पिता स्व. नारायण प्रकाश रंगलानी उम्र 30 वर्ष निवासी मारूति विहार कालोनी आर के माल के पास पलाश काम्प्लेक्स, थाना आमानाका रायपुर
04. ओम खेमानी पिता मुकेश खेमानी उम्र 30 वर्ष निवासी हीरापुर रोड़, थाना कबीर नगर रायपुर।