CG News: पूर्व महापौर के भतीजे शोयब के खिलाफ FIR दर्ज, होगी गिरफ्तारी...सरेराह बुजुर्ग से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, स्कूल संचालक की गाड़ी को मारा था टक्कर

CG News: छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

Update: 2026-02-08 14:00 GMT

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर का बुजुर्ग को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुये शोएब के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अब माना जा रहा है कि किसी भी वक्त शोएब को पुलिस गिरफतार कर सकती है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 6 फ़रवरी 2026 की रात थाना तेलीबांधा क्षेत्र के व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के सामने शोयेब ढेबर द्वारा वाहन चलाते समय आरबी मिश्रा की कार को क्षति (स्क्रेच) पहुँचाई थी। इस संबंध में प्रार्थी द्वारा आपत्ति करने पर आरोपी द्वारा पीड़ित को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी शोयेब ढेबर के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 55/26, धारा 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही प्रकरण में आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Tags:    

Similar News