CG News: पकड़ा गया चोरी के पैसों से दिल्ली-मनाली घूमने वाला गिरोह, मकान-दुकान में चोरी करते फिर उसी पैसों से करते थे अय्याशी

CG News: छत्तीसगढ़ में चोरी के पैसों से अय्याशी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में दो नाबालिग बालक शामिल है।

Update: 2026-03-01 14:21 GMT

CG News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफतार किया है। आरोपियों की करतूत ऐसी थी कि जिसे जानकारी आप भी हैरान रह जाएंगे। आरोपियों के द्वारा पहले चोरी की जाती थी, फिर चोरी के पैसों से आरोपी दिल्ली, मनाली घूमते थे। पकड़ें गये चोरों में दो नाबालिग और एक युवक शामिल है। यह पूरा मामला कोरबा जिले के सीएईबी व मानिकपुर चैकी क्षेत्र का है।

लगातार हो रही थी चोरी 

दरअसल, चौकी सीएसईबी क्षेत्र के मानसनगर-टीपी नगर स्थित 4 मकान-दुकानों में चोरी की वारदात हुई थी। साथ ही चौकी मानिकपुर क्षेत्र के एक दुकान में ताला तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोर ले उड़े थे। मामले में अपराध अर्ज कर जाँच में लिया गया। जिले में लगातार हो रही चोरी और चोरों के बढ़ते हौसलों को ध्यान में रखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना को गंभीरता से लिया। एसपी ने  ASP लखन पटले, CSP प्रतीक चतुर्वेदी व थाना सिविल लाइन को कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

अय्याशी करने चोरी

जांच व CCTV फुटेज व मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही राजूदास मानिकपुरी और 2 नाबालिग बालकों को हिरासत में लिया गया। तीनों से पूछताछ की गए। इस दौरान आरोपियों ने मानसनगर, टीपी नगर व कुंआभट्ठा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं करना कबूल किये। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद जो रुपये मिलते थे, उनसे वो अय्याशी करते और दिल्ली-मनाली घूमते थे।

आरोपियों के कब्जे से चोरी में उपयोग किये गए लोहे का रॉड, मोटर सायकल CG 12 BE 8715 व नगदी रकम बरामद की गई। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

ये अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सीएसईबी सउनि भीमसेन यादव, चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि परमेश्वर राठौर सहित पुलिस स्टाफ शामिल रहा। कोरबा पुलिस ने कहा कि आगे भी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:    

Similar News