CG News: CG के युवक की विशाखापट्टनम के समुद्र में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ पहुंचा था घूमने
CG News: छत्तीसगढ़ के युवक की आंध्रप्रदेश में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए पहुंचा था, इसी दौरान समुद्र में डूबने से उसकी मौत हो गई।
CG News: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के एक युवक की आंध्रप्रदेश के समुद्र में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आंध्रप्रदेश पहुंचा था। विशाखापट्टनम पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर, इस घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के शिक्षक नगर के रहने वाले 22 वर्षीय स्वप्निल चौहान अपने दोस्तों के साथ आंध्रप्रदेश गया हुआ था। इस दौरान 26 फरवरी को विशाखापट्टनम पहुंचे थे। सभी समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे। इसी बीच स्वप्निल गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्तों को कुछ समझ आता इससे पहले ही समुद्र की लहरों की चपेट में आकर स्वप्निल गहरे पानी में डूब गया।
समुद्र तट के पास खड़े दोस्तों ने घटना की तत्काल सूचना विशाखापट्टनम पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम के साथ युवक की तलाश शुरू की। काफी घंटों की मशक्कत के बाद युवक के शव को गहरे पानी से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी।
विशाखापट्टनम पुलिस ने घटना को लेकर दोस्तों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि युवक की मौत गहरे पानी में डूबने की वजह से हुई थी।
मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि स्वप्निल चौहान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम कर रहा था। 28 फरवरी शनिवार की देर मृतक युवक का शव राजनांदगांव पहुंचा। आज सुबह 10 बजे मृतक को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।
वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।