CG Naxal News: हथियारों का जखीरा बरामद, जवानों को देख भागे माओवादी, मुठभेड़ में कई घायल...

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। माड़ बचाव अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।

Update: 2025-08-29 11:20 GMT

CG Naxal News: नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक हथियार बरामद किया है। जब्त हथियारों में एके-47, इंसास, एसएलआर, स्टेन गन समेत कई अत्याधुनिक गन शामिल है। मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है।

दरअसल, नक्सलियों के खिलाफ "माड़ बचाओ" अभियान चल रहा है। इसी बीच सुरक्षाबलों को भारी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। अभियान में डीआरजी नारायणपुर एसटीएफ और आईटीबीपी की संयुक्त दल मौके के लिए रवाना हुई।

जवानों को आते देख कुतुल एरिया कमेटी के जंगल पहाड़ में छुपे माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बालों के द्वारा भी आत्म रक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल, नदी-नाले का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ स्थान का सर्च करने पर डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को माओवादियों द्वारा डम्प किए गए भारी मात्रा मे आर्म्स, एम्युनेशन, विस्फोटक सामग्री और नक्सल सामान मिला। अबूझमाड़ क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश एवं नदी नाले उफान पर होने के बावजूद सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार 5 दिनों तक नक्सल विरोधी गस्त सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को भारी मनोवैज्ञानिक तथा रणनीतिक क्षति होने के साथ-साथ उन्हें यह साफ संदेश दिया गया है कि अब माओवादी माड़ के किसी क्षेत्र में सुरक्षित नहीं है। उनके आश्रय स्थल सिमटते जा रहे है। अब नक्सल मुक्त बस्तर की परिकल्पना साकार रूप ले रही है।

एसपी नारायणपुर रोबिनसन गुरिया ने कहा कि अबूझमाड़ दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थतियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतो के आकर्षण से बाहर निकालना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्म समर्पण पुर्नवास नीति को अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर हथियार एवं नक्सलवाद विचारधारा का पूर्णतः त्याग एवं विरोध करें। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।

आईजी सुन्दरराज पी. ने कहा कि वर्ष 2025 में माआवेादी संगठनों के शीर्ष नेतृत्व को सुरक्षा बलो के द्वारा भारी क्षति पहुंचाई गई है। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। अतः माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ें।

नक्सल विरोधी अभियान में बरामद सामग्री

01. 7.62 mm LMG मय मैग्जीन - 01 नग।

02. 51 mm मोटार्र- 01 नग।

03. टिर्ची असाल्ट रायफल मय मैग्जीन 01 नग।

04. 7.62 mm एसएलआर.- 01 नग।

05. 5.56 mm इंसास मय मैग्जीन -01 नग।

06. स्टेन गन मय मैग्जीन - 01 नग।

07. 9mm पिस्टल मय मैग्जीन - 02 नग।

08. देशी कट्टा - 02 नग।

09. 315 का जिंदा कारतूस - 10 राउण्ड ।

10. बीजीएल लांचर - 08 नग।

11. 303 रायफल - 03 नग।

12. 303 बट ब्रोकन - 01 नग।

13. 12 बोर - 04 नग।

14. 12 बोर बैरल - 08 नग।

15. भरमार बंदूक - 49 नग।

16. बीजीएल सेल बड़ा - 23 नग।

17. बीजीएल सेल मीडियम - 63 नग।

18. बीजीएल सेल छोटा -14 नग।

19. देशी हैण्ड ग्रेनेड- 08 नग।

20. हैण्ड ग्रेनेड - 01 नग।

21. तीर बम ब्रोकन - 08 नग।

22. कार्डेक्स वायर लाल रंग - 02 बंडल ।

23. सेप्टी फ्युज - 141 बंडल ।

24. 3ज्वाइंट पाइप 5 फीट 01 सेट।

25. गार्मीन जीपीएस - 01 नग।

26. गोल प्लेट- 16 नग।

27. डेटोनेटर इलेक्ट्रानिक - 05 नग ।

28. फोर व्हीलर रिमोट स्वीच -02 बैटरी, स्वीच - 04 नग।

29. नक्सल साहित्य



Tags:    

Similar News