CG लिफ्ट देने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में बदहवास हालत में छोड़कर भागे, नाटक देख कर लौट रही थी पीड़िता...
CG News: छत्तीसगढ़ में लिफ्ट देने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Cg rape news
CG News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाटक देख कर लौट रही नाबालिग को लिफ्ट देने के नाम पर दो युवक अपने साथ ले गए, फिर जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानिए घटना
थाना बागबहार क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता 16 फ़रवरी की रात नाटक कार्यक्रम देखने गई थी, जहां से देर रात तक वापस घर नहीं आने पर पीड़िता के परिजनों व रिश्तेदारों द्वारा खोजबीन की। उसी दौरान 17 फ़रवरी की रात में बिजली सब स्टेशन के पास रोड के पास पीड़िता अचेत अवस्था में पड़ी थी, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी पत्थलगांव रिफर किया गया।
नाटक देखकर पैदल घर लौट रही थी
इलाज के दौरान पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि 16 फ़रवरी की रात में पीड़िता नाटक देखकर पैदल घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उसे घर पहुंचा देगें कहकर बहला फुसलाकर अपने मोटर सायकल में बैठाकर जबरजस्ती जंगल तरफ ले गये और वहां दोनों लड़कों द्वारा पीड़िता के साथ बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया गया।
मेडिकल रिपोर्ट व मां के बताए अनुसार पुलिस के द्वारा थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 138,70(2)एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के अतंर्गत शून्य में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध किया गया। चूँकि, मामला थाना बागबहार क्षेत्र होने से प्रकरण को जांच हेतु थाना बागबहार स्थानांतरित किया गया।
आरोपियों की तलाश जारी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु डीआईजी व एसएसपी जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तकनीकी व स्थानीय थाना से विशेष टीम गठित की गई है। मामले की जांच व आरोपियों की पता साजी जारी है।आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।