CG Crime News: 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, छत्तीसगढ़ में मानवता शर्मसार, चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्ग से 33 वर्षीय युवक ने की दरिंदगी....
CG Crime News: छत्तीसगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया।
CG Crime News: बलौदाबाजा-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शर्मनाक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। 33 साल के युवक ने घर घुसकर सो रही 90 साल की बुजुर्ग महिला से रेप किया। बुजुर्ग महिला चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए पूरा मामला
घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। पीड़ित बुजुर्ग के परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लिखित शिकातय में बताया गया कि उसकी 90 वर्षीय मां चलने-फिरने में असमर्थ है। घटना वाली रात मां खाना खाकर सो रही थी। इसी दौरान गांव का आरोपी दीपक टंडन पहुंचा और बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जब पता चला तो आरोपी मौके से भाग निकला।
पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपराध क्र. 106/2026 धारा 64, 64 2 ड 332 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी भावना गुप्ता ने थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस को तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक टंडन को गिरफ्तार करने को कहा।
घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुये आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने 26 फरवरी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी का नाम
गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक टंडन उर्फ चुटू (33 वर्ष) निवासी ग्राम मोपका थाना भाटापारा ग्रामीण का रहने वाला है।
एसपी भावना गुप्ता ने घटना को लेकर कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले इसके लिए जांच कार्रवाई की जा रही है।