Bilaspur Crime News: धार्मिक यात्रा के नाम बंटी बबली ने लगाया लाखों का चूना, 37 लाख रुपये वसूल पति–पत्नी घर में ताला लगा फरार...

Bilaspur Crime News: धार्मिक यात्रा के नाम पर पति-पत्नी की जोड़ी ने कई लोगों को 37 लाख रुपए का चूना लगा दिया। हज में ले जाने के और वीजा बनवाने नाम से लाखों रुपए वसूले फिर फोन बंद कर और घर में ताला लगा पति–पत्नी फरार हो गए। पीड़ितों की संख्या और ठगी का आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है।

Update: 2025-11-10 16:16 GMT

Bilaspur Crime News: बिलासपुर। धार्मिक तीर्थ यात्रा उमरा (हज) कराने के नाम पर 37 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जब पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी पति–पत्नी मकान में ताला लगाकर भाग निकले। पीड़ितों ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

तारबाहर में रहने वाले शेख अकरम ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में 11 सितंबर से 29 नवंबर के बीच तैयबा चौक, तालापारा स्थित रूही टूर एंड ट्रेवल्स के ऑफिस में ऑनलाईन व नगद रूप से चार लाख 56 हजार 700 रुपये जमा किए। इसी तरह उनके साथ उनके रिश्तेदारों और परिचितों मोहम्मद इखलाख, सैय्यद अब्दुल रहीम, जावेद हुसैन, अब्दुल हकीम, इशहाक मोहम्मद, हफीजन बी, हफीज मोहम्मद, तशरीफ मोहम्मद, मोहम्मद इमरानुद्दीन, शमीम सिद्धिकी, सलमान सिद्धिकी, कौशर सिद्धिकी, सुल्तान अंसारी, हसन अली, अल्तमश सिद्धिकी और शब्बीर मोहम्मद ने भी अलग-अलग रकम मिलाकर कुल 37 लाख 24 हजार 100 रुपये का भुगतान किया था।

सभी लोगों को टूर एंड ट्रेवल्स के संचालकों की ओर से बताया गया था कि 27 जनवरी 2024 को हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस से मुंबई रवाना होकर वहां से सऊदी अरब के लिए यात्रा करनी थी। निर्धारित तारीख से पहले कटघोरा निवासी संचालक वसीम अली और उनकी पत्नी रेश्मा रूबी ने यात्रियों को वीजा नहीं दिया। जब 26 जनवरी को शेख अकरम अपने साथियों के साथ कटघोरा जाकर दोनों से मिलने पहुंचे। तब उन्होंने पहले टालमटोल किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आप लोग तैयार रहें, यात्रा तय है। अगले दिन 27 जनवरी की सुबह जब पीड़ितों ने वसीम अली को फोन किया तो उनका मोबाइल बंद मिला। वहां पर रहने वाले आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों अपने घर से फरार हैं। तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने पहले अपने जान पहचान के लोगों से संपर्क कर ठगी करने वालों की जानकारी जुटाई। इसमें उनका कुछ पता नहीं चल पाया। तब पीड़ितों ने इस पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

बढ़ सकती है पीड़ितों की संख्या

धार्मिक यात्रा के नाम पर ठगी की शिकायत लेकर अब तक थाने पहुंचे लोग आपस में परिचित और रिश्तेदार हैं। पुलिस को आशंका है कि मामला सामने आने के बाद और भी पीड़ित सामने आएंगे। बताया जाता है कि आरोपित पति-पत्नी ने आसपास के शहरों में भी लाेगों से धार्मिक यात्रा के नाम पर ठगी की है।

इनसे हुई इतने की ठगी

मोह. ईखलाख के द्वारा 5 लाख 2 हजार 400 रूपए, सैय्यद अब्दुल रहीम के द्वारा 2 लाख 60 हजार रुपए , जावेद हुसैन के द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपए, अब्दुल हकीम के द्वारा 2 लाख 90 हजार रुपए, इशहाक मोहम्मद के द्वारा 1 लाख 10 हजार रुपए , हफीजन बी के द्वारा 55 हजार रुपए , हफीज मोहम्मद के द्वारा 2 लाख रुपए, तशरीफ मोहम्मद के द्वारा 1 लाख 10 हजार रुपए, मोहम्मद इमरामुद्यीन के द्वारा 1 लाख 45 हजार रुपए, शमीम सिद्धिकी के द्वारा 4 लाख 20 हजार रुपए, सलमान सिद्धिकी के द्वारा 2 लाख रुपए, कौशर सिद्धिकी 2 लाख रूपए, सुल्तान अंसारी के द्वारा 1 लाख 95 हजार रुपए, हसन अली के द्वारा 60 हजार रूपए, अल्तमश सिद्धिकी के द्वारा 1 लाख 90 हजार रुपए, शब्बीर मोहम्मद के द्वारा 2 लाख 10 हजार रुपए कुल 37 लाख 24 हजार 100 रूपए ऑनलाईन व नगद भुगतान किया गया।

Tags:    

Similar News