Bijapur News: दो शिक्षा दूतों का मर्डर, जंगल में मिली लाश, घर से अगवा कर ले गये थे नक्सली...

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। दोनों शिक्षा दूत थे और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को पढ़ाया करते थे। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

Update: 2025-07-15 06:55 GMT

Naxal 

Bijapur News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो शिक्षा दूतों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों को उनके घर से अगवा कर माओवादी उठा ले गये थे। आज सुबह दोनों का शव जंगल में मिला। एक की पहचान पुलिस ने कर ली है। वहीं, दूसरे की पहचान की जा रही है।

जनकारी के मुताबिक, घटना बीजापुर के फरसेगढ़ थाना के पीलूर गांव की है। शिक्षा दूत विनोद मेड और एक अन्य को माओवादियों ने सोमवार की शाम उनके घर से उठा कर अपने साथ ले गई थी। आज सुबह गांव के लोगों ने दोनों की लाश जंगल में देखी।

दोनों की हत्या धारदार हथियार से हमला कर की गई थी। नक्सलियों ने दोनों पर मुखबिरी का आरोप लगाया था। आशंका जताई जा रही है कि माओवादियों ने दोनों की हत्या इसी वजह से की होगी।

पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। डबल मर्डर की घटना से गांव में डर का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बताया जा रहा है कि गांव में बंद स्कूलों को फिर से शुरू किया गया था। इन्हीं स्कूलों में दोनों शिक्षा दूतों की ड्यूटी लगाई गई थी। आशंका यह भी जताई जा रही है कि गांव में स्कूल खुलने को लेकर नक्सली नाराज थे और इसी के चलते दोनों शिक्षा दूतों को मौत के घाट उतार दिया गया। फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है ।

  

Tags:    

Similar News