Delhi Mother Song Rape Case: रिश्ता हुआ शर्मसार! बेटे ने मां के साथ किया रेप, पिता से कहा- चरित्र ठीक नहीं हैं आप...
Bete Ne Maa Se Kiya Rape: दिल्ली: भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मां और बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही उसके चरित्र पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

बेटे ने पिता से कही मां को तालाक देने की बात
यह घटना फौज काजी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 25 जुलाई को महिला अपने पति और बेटी के साथ सऊदी अरब गई थी, तभी उसके बेटे ने पिता को फोन कर अपने मां के चरित्र को बुरा बताते हुए उसे तुरंत तालाक देने की बात कही। 1 अगस्त को जब महिला सऊदी अरब से वापस लौटी तो आरोपी बेटे ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद महिला अपनी बेटी के ससुराल में जाकर रहने लगी।
आरोपी ने मां से दो बार किया रेप
11 अगस्त को जब महिला अपनी बेटी के घर से वापस लौटी तो आरोपी बेटे ने सभी के सामने उससे अकेले में बात करने की इच्छा जाहीर की। इसके बाद कमरे में बंद कर उसे जमकर पिटा। इतना ही नहीं आरोपी ने इस दौरान उसके साथ रेप भी किया। जिसके बाद महिला समाज के डर और शर्मं के कारण चुप रही। इसके बाद आरोपी की हिम्मत और बढ़ गई। उसने 14 अगस्त की रात को अपनी मां के कमरे में पहुंच गया और एक बार फिर उसके साथ रेप किया।
पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार
दूसरी बार रेप की शिकार हुई महिला ने जैसे-तैसे करके हिम्मत जुटाई और इसकी जानकारी अपनी बेटी को दी। रेप की जानकारी लगते ही बेटी ने भी थाने में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। जिसके बाद फौज काजी पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।