शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला: चलती ट्रेन में मारे चाकू, नाक काटने की कोशिश
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न का FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला हुआ है। इस हमले में आशुतोष ब्रम्हाचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई लोगों को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
प्रयागराज 08 मार्च 2026, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न का FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला हुआ है। आशुतोष ब्रह्मचारी रविवार को रीवा एक्सप्रेस में गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे, तभी किसी ने धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की। इस हमले में आशुतोष ब्रह्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई लोगों को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
क्या है पूरा मामला ?
बताया जा रहा है कि आशुतोष ब्रह्मचारी रीवा एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच में बैठकर गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे, तभी रविवार सुबह 5 बजे के आसपास सिराथू रेलवे स्टेशन के पास किसी ने उनपर चाकू से हमला कर दिया और उनकी नाक काटने की कोशिश की। बचाव में चेहरे और हाथ समेत कई जगहों पर गंभीर चोटें आई है। उन्होंने ट्रेन के बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई और GRP को कॉल करके इसकी जानकारी दी। GRP ने FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने शिकायत में क्या कहा ?
आशुतोष ब्रह्मचारी ने FIR दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने पॉक्सो एक्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद के खिलाफ नाबालिग बटूक के यौन शोषन मामले में FIR करवाई थी। इस वजह से दोनों के साथ प्रकाश उपाध्याय और अरविंद ने मेरी नाक काटने की योजना बनाई। इनके कहने पर मथुरा जिले के धना गोवर्धा में रहने वाले दिनेश शर्मा ने नाक काटने वाले को एक लाख रुपए देने का ऐलान किया।
क्या है घटना की पूरी टाइमलाइन ?
18 जनवरी को प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस प्रशासन के बीच विवाद हुआ था. आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने श्रीकृष्ण शोभा यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया था.
24 जनवरी को आशुतोष महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य पर माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे.
8 फरवरी को आशुतोष महाराज ने स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की.
21 फरवरी को बच्चों के बयान के बाद पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर झूंसी थाने में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके मुकुंदानंद ब्रह्मचारी समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज की गई.