कोरोना का नया रिकॉर्ड: 24 घंटे में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के करीब, पहली बार एक दिन में 2023 मौतें

Update: 2021-04-21 01:52 GMT

नईदिल्ली 21 अप्रैल 2021. पिछले 24 घंटे में भारत में 2 लाख 94 हजार 115 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 2020 से ज्यादा लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 56 लाख 9 हजार 4 हो गई है और 1 लाख 82 हजार 570 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 21 लाख 50 लाख 119 पहुंच गई, जो कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है.

कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर भी लगातार गिर रही है। यह अब 85 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक, वायरस से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,32,69,863 हो गई है। हालांकि कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है, लेकिन महाराष्ट्र में यह दर 1.5 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.6 फीसदी है।

77 फीसदी मौतें केवल आठ राज्यों में हुई हैं। देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 519 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 181, यूपी में 162, गुजरात 121, कर्नाटक में 149, पंजाब में 60 और मध्य प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें कुल हुई 2020 मौतों का 77.02 फीसदी है।

संक्रमण के 60 फीसदी मामले छह राज्यों में मिले हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 62,097 नए संक्रमित मिले। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29574, दिल्ली में 28395, कर्नाटक में 21794, केरल में 19577 और छत्तीसगढ़ में 15625 नए कोरोना मरीज मिले।

Tags:    

Similar News