कोरोना संक्रमण बचाव अभियान: राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश.. ग्राम पंचायतों अन्य राज्यों से लौट कर आ रहे प्रवासियों का ना करें विरोध..आईसोलेशन का भी रखें ध्यान

Update: 2020-03-23 17:06 GMT

रायपुर,23 मार्च 2020।राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव अभियान को युद्ध स्तर पर करते हुए कई निर्णय लिए हैं। अब से कुछ देर पहले राज्य सरकार ने आदेश जारी कर ग्राम पंचायत स्तर पर निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार ने आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासी व्यक्तियों का विशेष ध्यान दें, सभी ग्राम पंचायत यह भी ध्यान रखें कि उनका विरोध नहीं किया जाना है। लेकिन उन्हें आगामी चौदह दिन घर में ही रहने और वे सेल्फ आईसोलेशन में रहें इसका भी ख़्याल रखा जाना है। इसके साथ साथ यदि उनमें कोई लक्षण उभरते हैं तो तत्काल नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भी ले ज़ाया जाना है।
ग्राम पंचायत इस स्तर पर सक्रिय हो इसके लिए जवाबदेही संबंधित ज़िले के कलेक्टर और ज़िला पंचायत सीईओ को दी गई है।

 

Tags:    

Similar News