मंत्रालय में कोरोना विस्फोट : 15 अधिकारी-कर्मचारी मिले कोरोना पॉजेटिव….वित्त, शिक्षा विभाग को सैनेटाइज कराया जायेगा…MP के मंत्रालय में मचा हड़कंप

Update: 2021-03-18 01:32 GMT

भोपाल 18 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ सहित देश के कई हिस्सों में कोरोना का कहर फूट रहा है। मध्यप्रदेश में तो लॉकडाउन के हालात बन गये हैं। भोपाल और इंदौर में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है, लेकिन उसके बाद भी हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। मध्यप्रदेश के मंत्रालय में कोरोना विस्फोट हुआ है। मंत्रालय के एक साथ 15 कर्मचारी-अधिकारी कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। मंत्रालय में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

मंत्रालय में वित्त विभाग के 9 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजेटिव पाये गये हैं, जबकि संसदीय कार्य विभाग के 4 और स्कूल शिक्षा विभाग के 2 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। मंत्रालय मे कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद हड़कंप मच गया है। विभागों को अब सैनिटाइज कराने की तैयारी चल रही है।

आपको बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले है। छत्तीसगढ़ में तो करीब 900 के आसपास मरीज मिले थे, तो वहीं मध्यप्रदेश में 832 नये केस मिले थे।

Tags:    

Similar News