कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कम नहीं हो रहा कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा…. आज भी हुई 12 मौत, सबसे ज्यादा रायगढ़ में हुई मौत…देखिये कहाँ हुई कितने लोगों की मौत, कितने मिले मरीज

Update: 2020-11-06 12:58 GMT

रायपुर 6 नवंबर 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गया है। आज प्रदेश में 1758 नये मरीज मिले हैं। वही 1393 नये कोरोना मरीज प्रदेश में स्वस्थ्य हुए हैं। छत्तीसगढ़ में 23066 कुल एक्टिव केस हो गए हैं। आज कुल 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

प्रदेश में आज सबसे ज्यादा 188 मरीज जांजगीर में मिले हैं। रायगढ़ में 171, राजनांदगांव में 159, कोरबा में 144, रायपुर में 135 नये मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में दुर्ग में 109, बालोद में 82, बेमेतरा 75, कबीरधाम में 71, धमतरी 21, बलौदाबाजार में 38, महासमुंद 41, गरियाबांद 42, बिलासपुर में 78, मुंगेली 50, सरगुजा 39, कोरिया 22, सूरजपुर 33, बलरामपुर 17, जशपुर 27, बस्तर 25, कोंडागांव 48, दंतेवाड़ा 42, सुकमा 18, कांकेर 46, बीजापुर में 35 नए मरीज मिले है।

रायगढ़ में आज सर्वाधिक 3 मौत हुई है, वहीं महासमुंद में 2 मौत हुई है। रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबांद, जांजगीर, दुर्ग, राजनंदगांव, जांजगीर और बीजापुर में 1-1 मौत हुई है।

Tags:    

Similar News