कोरोना : मंत्री के बाद अब ये विधायक परिवार सहित होम आइसोलेशन में…. हाल ही सम्मान सभा हुआ था आयोजित, एक मंत्री से भी हुई थी मुलाकात… बाहर से लौटे थे विधायक

Update: 2020-07-20 16:38 GMT

दुर्ग 20 जुलाई 2020। दुर्ग विधायक अरूण वोरा 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन पर चले गये हैं। दिल्ली से 5 दिन पहले ही अरूण वोरा लौटे हैं, नियम के मुताबिक कोरोना प्रभावित क्षेत्र से लौटने के बाद 14 से 21 दिन का होम आइसोलेशन में रहना था, लेकिन विधायकजी ने महामारी एक्ट को ठेंगा दिखा दिया। वो अपने बेटे के साथ दिल्ली में ही काफी दिनों से थे, लेकिन स्टेट वेयर हाउस में नियुक्ति से ठीक पहले प्रदेश लौटे थे, लेकिन बिना जांच कराये ही वो क्षेत्र में सक्रिय हो गये।

हाल के दिनों में दुर्ग के नगर निगम में उनका सम्मान भी किया गया था, जिसमें काफी लोग पहुंचे थे, वहीं दो दिन पहले ही मंत्री अमरजीत भगत भी उनके घर पहुंचे थे। हालांकि अभी तक अरूण वोरा में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है, लेकिन कोरोना के मद्देनजर अब उन्होंने देर से ही सही, लेकिन खुद को आइसोलेट कर लिया है।

इससे पहले प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी होम आइसोलेशन में है। तीन दिन पहले वो कोरोना पॉजेटिव एक महिला पुलिस अफसर के संपर्क में आयी थी, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। वो कोरोना की बैठक में भी पिछले दिनों शामिल नहीं हुई थी।

Tags:    

Similar News