संविदा बिजली कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन कराकर जताया विरोध, बोले- मांगें पूरी नहीं हुई तो कल से करेंगे भूख हड़ताल
रायपुर 19 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर राजधानी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन कर अपना विरोध जताया। दरअसल छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों का राजधानी के बूढ़ा तालाब धरना स्थल में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। बिजली कर्मचारियों द्वारा रोजाना तरह तरह के अनोखे प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों द्वारा आज हड़ताल के दसवें दिन लगभग 2500 कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन संस्कार कर विरोध जताया है।