चार्टर प्लेन से लौट रहे कांग्रेस के विधायक, दिल्ली में किसी बड़े नेता से नहीं हुई मुलाकात…

Update: 2021-10-04 07:17 GMT

रायपुर, 4 अक्टूबर 2021। एक हफ्ते से दिल्ली में डेरा डाले हुए कांग्रेस के दो दर्जन से ज्यादा विधायक आज शाम चार्टर प्लेन से लौट रहे हैं। इस दौरान विधायकों की दिल्ली में कांग्रेस के किसी राष्ट्रीय नेता से मुलाकात नहीं हुई है।

मीडिया से बातचीत में विधायकों ने कहा है कि राहुल गांधी और पीएल पुनिया छत्तीसगढ़ आएंगे तब उनसे मुलाकात होगी। बता दें कि 28 सितंबर से विधायकों के दिल्ली जाने का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके बाद रविवार शाम तक दो दर्जन से ज्यादा विधायक दिल्ली पहुंच चुके थे। अब इस बात की चर्चा हो रही है कि विधायकों को वापस लौटने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद सभी चार्टर प्लेन से लौट रहे हैं।

 

Similar News