नेताओं में मारपीट LIVE VIDEO : झंडा फहराने को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेसी नेता, जमकर चले थप्पड़-घूंसे……मुख्यमंत्री के कांग्रेस कार्यालय आने से पहले हुई मारपीट….पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला … वीडियो देखिये

Update: 2020-01-26 08:38 GMT

इंदौर 26 जनवरी 2020। गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश के इंदौर में तिरंगा फहराने को लेकर दो कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए. इस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव और चंदू कुंजीर के बीच थप्पड़ और घूंसे चलने लगे. हालांकि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को अलग-अलग किया. यह घटना गणतंत्र दिवस पर इंदौर स्थित कांग्रेस दफ्तर की है।

इसके बाद सीएसपी डीके तिवारी ने चंदू कुंजीर को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। अभी साफ नहीं हो पाया है कि दोनों कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद क्यों हुआ था। इसके ही कुछ देर बाद सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस नेताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद सीएम मंच पर पहुंचे और तिरंगा फहराया।

दरअसल कांग्रेस के इंदौर स्थित दफ्तर में मुख्यमंत्री कमलनाथ को ध्वजारोहण करना था। किसी बात को लेकर ध्वजारोहण के दौरान ही पार्टी के दो नेताओं देवेंद्र सिंह यादव और चंदू कुंजीर के बीच हाथापाई हो गई। पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर ही पहले देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर के बीच जमकर बहस हुई, इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

Tags:    

Similar News