कलेक्टर यशवंत कुमार ने PM मोदी को दी जिले में कोरोना के हालात की जानकारी….डोर-टू-डोर जागरूकता कैंपेनिंग के अलावे स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ायी गयी, बेड और दवा की प्रर्याप्त है उपलब्धता….वैक्सीनेशन के लक्ष्य को भी किया जा रहा है हासिल
रायपुर 20 मई 2021। कोरोना प्रभावित 60 जिलों के कलेक्टरों से प्रधानमंत्री आज सीधे जुड़े। छत्तीसगढ़ के भी 5 सर्वाधिक प्रभावित जिलों के कलेक्टर इसमें जुड़े थे। इस दौरान जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार ने प्रधानमंत्री को जिले के हालात के बारे में जानकारी दी। यशवंत कुमार ने प्रधानमंत्री को बताया कि जहां कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है, वहीं प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है। कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार, मितानिन सहित अन्य कर्मियों को डोर-टू-डोर जाकर जांच कराने, हाथ धोने, सेनेटाइज करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, नियमों का पालन करने और वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कलेक्टर ने बताया कि अलग-अलग अस्पतालों में आक्सीजन की समुचित व्यवस्था की गयी है। कोविड केयर सेंटर में 550 सिलेंडर भरवाने की क्षमता है, जबकि खपत 350 प्रतिदिन है। वहीं जिले में 508 बिस्तरों की वृद्धि की गयी है, जिले में अभी कुल 1691 बिस्तर कोरोना पेसेंट के लिए हैं। जिसमें 883 सामान्य बेड खाली है, जबकि आक्सीजन वाले 297 खाली हैं। 20 ICU बेड में 11 खाली हैं।
यशवंत कुमार ने प्रधानमंत्री को बताया कि जिले को कंटेनमेंट जोन बनाकर होम डिलेवरी के माध्यम से सामान की उपलब्धता करायी जा रही है। वैक्सीनेसन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि फ्रंट लाइन व HCW केटेगरी के लोगों को 100 प्रतिशत व 85 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 45 से ऊपर वालों का 70 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। वहीं 18 से 44 उम्र वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है।
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ-साथ इम्युनिटी सिस्टम को भी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। 10 हजार आयुष काढ़े का भी वितरण किया गया है। वहीं कोविड सेंटर में योगा सत्र भी संचालित किया जा रहा है। साथ ही तनाव कम करने के लिए मनोरंजन की भी व्यवस्था की गयी है। ओपीडी में मनोचिकित्सक की भी व्यवस्था की गयी है। लक्षण वाले मरीजों को दवा की कीट भी दी जा रही है। पॉजेटिव आये मरीजों मरीजों को जांच केंद्र पर ही दवा की कीट दी जा रही है।