कलेक्टर रानू साहू ने अफसर को किया सस्पेंड :….सोनिया गांधी के खिलाफ विवादित पोस्ट वायरल करने वाले अफसर पर एक्शन…. निलंबित करने के बाद मुख्यालय किया गया अटैच

Update: 2020-01-09 10:12 GMT

बालोद 9 जनवरी 2020। सोनिया गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करना सब इंजीनियर को महंगा पड़ गया है। कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर सब इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

सब इंजीनियर केआर बर्मण ने कुछ दिन पहले कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के एक विवादित पोस्ट को व्हाट्सएप ग्रुपों में पोस्ट किया था। इसकी शिकायत संगठन की तरफ से की गयी थी, जिसके बाद कलेक्टर ने मामले में एक्शन लेते हुए सब इंजीनियर को सस्पेंड करने का निर्देश दिया।

बालोद जिले के डौंडी नगर पंचायत में सब इंजीनियर केआर बर्मन पदस्थ हैं। जिन्होंने व्हाट्सएप पर विवाद पोस्ट शेयर किया था। कलेक्टर ने अपने आदेश में इस कृत्य को सेवा संहिता नियम का उल्लंघन बताया है।

सस्पेंड करने के बाद अधिकारी को मुख्य नगरपालिका परिषद में अटैच किया है। बर्मन को सेवा आचरण नियम 1965 के तहत नियम 3 और 5 का दोषी पाया है।

 

 

Tags:    

Similar News