CM का प्रमोशन: सीएम भूपेश का होने जा रहा प्रमोशन, खुद ट्वीट कर बताया...

Update: 2022-11-13 10:41 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बनने जा रहे हैं। उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए बताया कि उन्हें दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है। दिलचस्प यह है कि ट्वीट के साथ अपनी फोटो शेयर किए हैं..उसकी जेब पर DADA to be का बैच लगा हुआ है।

सीएम भूपेश ने आपने आधिकारिक ट्विटर में अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि "दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है..."

मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें ट्विटर पर बधाई भी दे रहे है। बता दें, सीएम भूपेश के पुत्र चैतन्य बघेल की शादी बलौदाबाजार की रहने वाली ख्याति वर्मा से हुई थी। 6 फरवरी 2022 को रायपुर के एक निजी होटल में धूमधाम से हुई थी।

Similar News