”CM भूपेश का भाजपा और पीएम मोदी पर हमला : बोले मुख्यमंत्री बघेल -”ये अंग्रेजों के लोग,भाजपा के लोग प्रधानमंत्री को गंभीरता से लेना बंद कर चुके, पीएम ने कहा टीका उत्सव मनाए कोई कार्यकर्ता नहीं निकला”
रायपुर,4 सितंबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर तीखा हमला किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदाहरण के साथ दावा किया है कि भाजपा में प्रधानमंत्री मोदी को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है।
CM बघेल ने कहा
”ये अंग्रेज़ों के अनुयायी, अंग्रेज़ों को मानने वाले हैं,इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। बीजेपी के लोग प्रधानमंत्री को गंभीरता से लेना बंद कर चुके हैं”
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी बात के समर्थन में आगे कहा
”प्रधानमंत्री ने कहा था टीका उत्सव मनाए कोई भाजपा का कार्यकर्ता नहीं निकला”