CM भूपेश होंगे स्टार प्रचारक: हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में स्टार प्रचारक होंगे भूपेश, एआईसीसी ने जारी की सूची, पहले नंबर पर लिखा नाम
रायपुर, 08 अक्टूबर 2021। हिमाचल प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए एआईसीसी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पहले नंबर पर रखा गया है। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है। खास बात यह है कि उपचुनाव में राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का नाम नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बहन आशा कुमारी भी स्टार प्रचारक बनाई गई हैं। नवजोत सिंह सिद्धू और संजय दत्त भी स्टार प्रचारकों में हैं।