CM भूपेश का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर निशाना… कहा- उन्हें तो प्रदेश अध्यक्ष का झुनझुना पकड़ा दिया है, वो उतना ही बोलते हैं जितना रमन सिंह बोलते हैं… साय ने राज्य के आर्थिक हालात व न्याय योजना को लेकर दिया था बयान

Update: 2020-12-06 02:25 GMT

रायपुर 6 दिसंबर 2002। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर निशाना साधा है। विष्णुदेव साय के राज्य के आर्थिक हालात और किसानों के मुद्दे पर दिये बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि विष्णुदेव साय को कुछ समझ नहीं आ रहा है, इसलिए पार्टी ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

विष्णुदेव साय तो जीएसटी की राशि दिलवा नहीं पा रहे हैं, उन्हे कुछ समझ में नहीं आ रहा है, इसलिए पार्टी ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया है, और अब उन्हें झुनझुना पकड़ा दिया है प्रदेश अध्यक्ष का। विष्णुदेव साय उतना ही बोलते हैं, जितना रमन सिंह बोलते हैं

दरअसल आज विष्णुदेव साय ने किसान न्याय योजना और राज्य के आर्थिक हालात पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ..

“राज्य सरकार को न्याय योजना की राशि किसानों को एकमुश्त में देना चाहिये, लेकिन राज्य सरकार पूरी तरह से कर्ज में डूब गयी है, अब भाजपा जब 2023 में सत्ता में आयेगी तो किसानों के कर्ज को चुकायेगी”

Tags:    

Similar News