सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली में, प्रियंका गांधी करेंगी अगुवाई, चन्नी भी होंगे

Update: 2021-10-09 07:56 GMT

रायपुर, 09 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली में शामिल होंगे। इस रैली की अगुवाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। साथ में, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही एक तरह से उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज होगा। इससे पहले मई, 2019 में सीएम भूपेश ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के साथ वाराणसी में सभा की थी। सीएम बनने के बाद उनकी पहली सभा थी। सीएम भूपेश शनिवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे। वे दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे, फिर रविवार को वाराणसी रवाना होंगे।

Similar News