विज्ञापन के पैसे को लेकर CM और पूर्व CM ट्विटर पर भिड़े……रमन बोले- ढाई साल में 2 अरब से अधिक रूपये सिर्फ चेहरा चमकाने में खर्च कर दिये…. जवाब में भूपेश का वार- आपके चेहरा चमकाने का पैसा भी हम ही चुका रहे

Update: 2021-07-28 09:00 GMT

रायपुर 28 जुलाई 2021। विज्ञापन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री आज ट्वीटर पर आमने-सामने आ गये। विधानसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने विज्ञापन की राशि की जानकारी सार्वजनिक की थी। आज पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विज्ञापन की राशि के दिये आंकड़ों के आधार पर ट्वीट कर राज्य सरकार पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मौजूदा सरकार को विज्ञापनजीवी सरकार करार दिया। रमन सिंह ने लिखा है कि कर्ज पर कर्ज लेने वाली सरकार 2 अरब 8 करोड़ रुपए चेहरा चमकाने पर खर्च कर दिये।

जवाब में मुख्यमंत्र भूपेश बघेल ने ट्वीट कर करारा जवाब दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि रमन सिंह के चेहरे को चमकाने की राशि का भुगतान हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने बजट से ज्यादा राशि खर्च कर दी, उसका पैसा हम चुका रहेहैं। बिना वर्क आर्डर के विज्ञापन चलवा दिये, मोबाइल बंटवा दिये, उनका फोटो लगा था, उसका पैसा हमने दिया। ट्वीट में भूपेश बघेल ने लिखा कि …

Tags:    

Similar News