रिटायर्ड IPS के सी अग्रवाल के विरुद्ध जाँच के लिए सीआईडी टीम सरगुजा पहुँची.. जशपुर के बाद सरगुजा में दर्ज हो रहे हैं बयान

Update: 2021-06-25 03:05 GMT

अंबिकापुर,25 जून 2021। रिटायर्ड I.P.S. और सरगुजा रेंज के आईजी रहे के सी अग्रवाल के विरुद्ध सीआईडी की दो सदस्यीय जाँच टीम अंबिकापुर पहुँच गई है। यह जाँच टीम कल इसी सिलसिले में जशपुर भी गई थी जहां उसने महिला सब इंस्पेक्टर का बयान दर्ज किया है।
पूर्व आईपीएस केसी अग्रवाल के विरुद्ध विभागीय और ग़ैर विभागीय गंभीर शिकायतें लंबे अरसे से लंबित हैं। सीआईडी की जाँच टीम पूर्व आईजी के विदाई समारोह के दौरान शराब से भले ग्लास छलकाते तस्वीरों को लेकर भी जाँच कर रही है।


खबर हैं कि सरगुजा पहुँची जाँच टीम कोतवाली में है और सभी शिकायत कर्ताओं जिनमें विभागीय और ग़ैर विभागीय भी शामिल हैं उनके बयान दर्ज कर रही है।

Tags:    

Similar News