…मुख्यमंत्री पहुंचे फिल्म “छपाक” देखने…..मंत्री-विधायक व नेताओं संग देखी फिल्म

Update: 2020-01-11 11:48 GMT

रायपुर 11 दिसंबर 2020। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक देखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी के श्याम टॉकीज पहुंचे। मुख्यमंत्री पहले ही फिल्म छपाक को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के साथ टॉकीज में फिल्म देखने मंत्री कवासी लखमा के अलावे , मेयर एजाज ढेबर, विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा सहित अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन महेंद्र छाबड़ा सहित कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्म को सामजिक जागरूकता का आईना बताते हुए इसे हर वर्ग के लोगों को देखने की जरूरत बतायी थी। आपको बता दें कि फिल्म को तेजाब पीड़िता सर्वबाइबर की कहानी पर फिल्माया गया है। हालांकि फिल्म प्रमोशन के लिए जिस तरह से दीपिका जेएनयू पहुंची थी, उसके बाद फिल्म विवादों में आ गयी थी और कईयों ने फिल्म का बॉयकाट कर दिया था।

Tags:    

Similar News