एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री ज़ख्मी जवानों को देखने सीधे पहुंचे अस्पताल, बेहतर उपचार के दिये निर्देश

Update: 2021-04-04 10:58 GMT

रायपुर, 4 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम बीजापुर नक्सली हमले में घायल जवानों को देखने एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल पहुंचे।
मुख्यमंत्री आज असम चुनाव प्रचार से शाम लौटे। स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से नक्सली घटना का फीडबैक लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को घटना के बारे में विस्तार से बताया।
इसके बाद राजधानी के निजी अस्पताल रामकृष्ण केयर और NHMI में भर्ती घायल जवानों को देखने रवाना हो गए। दोनों अस्पतालों में 13 जवान भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने जवानों का कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार के सम्बंध भी बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि जवानों का जितना बेहतर हो सके, इलाज किया जाए।

Tags:    

Similar News