विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार…. 100 किलो अमोनियम नाइट्रेट व डेटोनेट जब्त, रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई

Update: 2020-01-24 16:38 GMT

रायगढ़ 24 जनवरी 2020। रायगढ़ पुलिस ने विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करने वाले मुख्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा है। आरोपी का नाम विजय नायडू है जो बरगढ़ ओडिशा का रहने वाला है।

बता दें, पुलिस ने गिरोह के दो लोगों को 21 जनवरी को ही गिरफ्तार किया था। मुखबिर की सूचना पर सरिया थाना पुलिस ने सुरेश तांडी और ईश्वर नायक को बोलेरो वाहन में डेटोनेटर एवं सेप्टी वयर की सप्लाई करते हुए पकड़ा था। पूछताछ में इन आरोपियों ने विस्फोटक के मुख्य सप्लायर विजय नायडू के बारे में जानकारी दी थी। जानकारी मिलने के बाद आज रायगढ़ पुलिस ने विजय नायडू को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से एक ब्रेज कार 100 किलो ग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 50 नग डेटोनेटर बरामद किया गया है। आरोपी आज इस विस्फोटको को रायगढ़ में सप्लाई करने वाला था। आरोपी विजय नायडू को रिमांड में लेकर इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News