वीडियो-रायपुर में जोरदार बारिश: कड़कड़ाती धूप के बाद मौसम में हुआ बदलाव, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी..

Heavy rain:

Update: 2024-04-15 12:45 GMT

रायपुर। चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी आज देखने को मिला। राजधानी में सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। तेज हवाओं के साथ राजधानी में जबरदस्त बारिश आधे घंटे तक हुई। बारिश के बाद तापमान में भी थोड़ी गिरावट आई।

बूंदाबांदी, ठंडी हवाओं और खुशनुमा मौसम को लोगों ने खूब इंजॉय किया। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बौछारें पड़ीं। बारिश कभी तेज कभी बूंदाबांदी की शक्ल में हुई। थोड़ी देर के लिए घने काले बादल छाए। लेकिन कुछ ही देर बाद बिन बारिश ही छंट गए। रायपुर मौसम विभाग ने आने वाले समय में मौसम का हाल कैसा रहेगा इसको लेकर किसी तरह की कोई भविष्यवाणी नहीं की है।

वहीँ छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सी डोंगरगढ़ में सबसे कम न्यूनतम मापमान 39.30 डिग्री सी नारायणपुर में दर्ज किया गया। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका, उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में स्थित चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार एवं झारखंड होते पश्चिम गांगेय बंगाल तक समुद्र तल से 0.9 किमी उपर स्थित है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और निकटवर्ती ईरान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 12.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है। राजस्थान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा दक्षिण बिहार और उत्तरी झारखंड से होते हुए दक्षिणी पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है।

एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर है, और दूसरा चक्रवाती परिसंचरण मध्य महाराष्ट्र के ऊपर है। कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ कोमोरिन क्षेत्र पर उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से लेकर तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से गुजरते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक बना हुआ है।


अलर्ट जारी

अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में अलग-अलग ओलावृष्टि हो सकती है।

उत्तरी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। असम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News