ट्रांसफर ब्रेकिंग: एक दर्जन राजस्व निरीक्षकों का तबादला, CG के इस जिले के कलेक्टर ने जारी किया तबादला आदेश
CG RI Transfer: उत्तर छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के कलेक्टर ने एक दर्जन राजस्व निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।
इमेज- NPG
सरगुजा। 03 मार्च 2026| उत्तर छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के कलेक्टर ने एक दर्जन राजस्व निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। जारी आदेश में यह भी साफ कर दिया है कि 03 मार्च 2026 के अपरान्ह की स्थिति में एकतरफा भारमुक्त दिया गया है।
कलेक्टर अंबिकापुर ने एक आदेश जारी कर 12 राजस्व निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। जारी तबादला आदेश में साफ लिखा है,प्रशासनिक दक्षता एवं कार्यों के बेहतर संपादन एवं लोकहित के नजरिए से यह आदेश जारी किया जा रहा है। जिन एक दर्जन राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है,सभी को एकतरफा रिलीव कर दिया है। स्थानांतरण आदेश में इस बात की पुष्टि भी कर दी है। कलेक्टर ने ऐसा कर सियासी उठापटक और तबादला रुकवाने की कोशिश करने वाले आरआई को संदेश भी दे दिया है कि फिलहाल तो जिस जगह पर स्थानांतरण किया गया है वहां ज्वाइनिंग देनी होगी। एकतरफा रिलीव कर स्थानांतरण आदेश के संशोधन के विकल्प पर कलेक्टर ने एक तरह से विराम लगा दिया है।
पटवारियों के बाद आरआई की सूची
बता दें कि इसके पहले कलेक्टर अंबिकापुर ने दो किस्तों में पटवारियों का तबादला आदेश जारी किया था। पहली किस्त में 65 और दूसरी किस्त में 65 के करीब पटवारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया था। ये सभी वर्षों से एक ही जगह जमे हुए थे और राजनीतिक पहुंच का फायदा उठा रहे थे। पटवारियों के बाद अब कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है।
ये है कलेक्टर का आदेश
जिला सरगुजा के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों को प्रशासनिक दक्षता एवं कार्यों के बेहतर संपादन एवं लोकहित के दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-2) तथा छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्र०-एफ-2-48/सात-2/2014 नवा रायपुर दिनांक 12 सितम्बर 2014 में उल्लेखित राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-पांच क्रमांक-1 की कंडिका-16 के प्रावधानों के तहत् निम्न राजस्व निरीक्षकों को उनके नाम के सम्मुख अंकित कॉलम 04 में आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया जाता है:-
इन राजस्व निरीक्षक का हुआ स्थानांतरण
अखिलेश कुमार सिंह, राजनन्दन राजवाड़े, राजेन्द्र राम, धर्मेन्द्र कुमार धर दुबे, अफताब अहमद, धर्मजीत मिंज, पुनी राम पैंकरा, प्रेमशंकर राम, सुरेन्द्र कुमार कुजूर, हूल सिंह, राहुल सिंह, कीर्ति सिंह।