Begin typing your search above and press return to search.

ट्रांसफर ब्रेकिंग: कलेक्टर ने जारी किया पटवारियों का जंबो तबादला आदेश, लंबे समय से एक ही जगह जमे पटवारियों का दूसरी तहसील में ट्रांसफर, देखें आदेश

CG Patwari Transfer News: कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) ने जिले में बड़े पैमाने पर पटवारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। प्रशासनिक दक्षता, कार्यों के बेहतर संपादन और लोकहित को ध्यान में रखते हुए जारी इस आदेश के तहत 83 पटवारियों को एक तहसील से दूसरी तहसील में तबादला किया गया है.

ट्रांसफर ब्रेकिंग: कलेक्टर ने जारी किया पटवारियों का जंबो तबादला आदेश, लंबे समय से एक ही जगह जमे पटवारियों का दूसरी तहसील में ट्रांसफर, देखें आदेश
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

सरगुजा। 21 फरवरी 2026| कलेक्टर अंबिकापुर द्वारा जारी तबादला आदेश छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7(2) तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अंतर्गत किया गया है। स्थानांतरित पटवारियों को 23 फरवरी 2026 के अपरान्ह की स्थिति में एकतरफा भारमुक्त करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे उसी तिथि तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। बता दें ये पटवारी लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ थे।

जारी तबादला आदेश में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर पर हल्का आवंटन सुनिश्चित करें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पृथक तहसील में पदस्थापना के मामलों में जिला कार्यालय से पूर्व अनुमोदन लेना जरुरी है।

देखें आदेश


Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story