CG में नवविवाहिता की मौत: फंदे पर लटकी मिली लाश, परिजनों ने जताई इस तरह की आशंका

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक नवविवाहिता की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। वह घर पर अकेली थी। महिला के परिजनों ने आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

Update: 2026-02-19 07:12 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

सूरजपुर 19 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक नवविवाहिता की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। वह घर पर अकेली थी। महिला के परिजनों ने आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महगवां में एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। नवविवाहिता का शव घर के कमरे में लटकी मिली है। नवविवाहिता का शव पंखे पर लटका हुआ पाया गया। साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।

महिला की पहचान बबिता के रूप में हुई है। 9 माह पहले बबिता की शादी महगवां निवासी खलेश्वर राजवाड़े से हुई थी। घटना के समय बबिता घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। महिला के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों ने आशंका जताई है, बबिता की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मृतका के परिजनों की शिकायत को भी पुलिस ने संज्ञान में लिया है। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Tags:    

Similar News