Begin typing your search above and press return to search.

सूरजपुर में एक परिवार के 3 लोगों की मौत... रात में सोये, सुबह मिली लाश, आखिर कैसे गई तीनों की जान

Surajpur News: सूरजपुर जिले के कोट चन्दरपुर इलाके में 3 लोगों की मौत हो गयी. तीनों एक ही परिवार के थे. रात में कमरे में ठंड से बचने के लिए कोयला जलाकर सोये थे. जिससे कमरे में धुंआ भर गया और दम घुटने से मौत हो गयी

सूरजपुर में एक परिवार के 3 लोगों की मौत
X

Surajpur News

By Neha Yadav

सूरजपुर: 18 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ कोतवाली थाना इलाके में एक ही परिवार के 3 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. मरने वालों में पति पत्नी और 4 साल का बच्चा शामिल है. सभी रात में कमरे में ठण्ड से बचने के लिए कोयला जला कर सोये थे. जिससे धुँआ भर गया और सभी की दम घुटने से जान चली गयी.

घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर इलाके की है. मंगलवार की रात को कमरे में कोयला जलाकर सो रहे पति, पत्नी और 4 साल के बच्चे की मौत हो गयी. मरने वालों में 28 साल का कवल सिंह, 25 साल की पत्नी कुंती और उनका 4 साल का बच्चा है.

तीनों की मौत कैसे हुई

17 फरवरी, मंगलवार की रात को मृतक परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयला जला था. जिस कमरे में सभी सो रहे थे वहां कोई खिड़की या रोशनदान नहीं था. जिस वजह से धुंआ कमरे में भर गया. तीनों की रात में ही दम घुटने से मौत हो गयी.

अगले दिन लोगों को इसकी जानकारी लगी तो पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. जिसका बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर घटना की की जांच में जुट गयी. सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. फ़िलहाल आगे की जांच जारी है.

कमरे में जलाई अंगीठी, हीटर और ब्लोअर से कैसे होती है मौत

जब कमरे में अंगीठी, हीटर और ब्लोअर जलाकर सोते हैं तो उनसे कमरे में जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) बनती है. बंद कमरे के कारण धीरे धीरे यह गैस भर जाती है. फिर आसपास का ऑक्सीजन ख़त्म हो जाता है. ऑक्‍सीजन कम होने के साथ ही खून में ऑक्सीजन के जगह पर जहरीली गैस आ जाती है. शरीर के सभी हिस्सों को अच्छे से ऑक्सीजन नहीं मिल पाता. न ही दिल को खून मिल मिल पाता है. व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई होने लगती है और फिर कुछ घंटों में उसकी मौत हो जाती है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story