Raipur News: पेट्रोल पंप के कर्मचारी को चाकू मारने वालों का पुलिस ने किया ऐसा हाल, कान पकड़ के मांगने लगे माफी...

Update: 2024-01-09 14:35 GMT

Raipur News रायपुर। पेट्रोल पंप के कर्मचारी को चाकू मारने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के बाद तीनों बदमाशों का घटना वाली जगह से जुलूस निकाला गया। इस दौरान तीनों बदमाश सड़क पर ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। आरोपियों की हालत देखकर आप खुद समझ सकते हैं कि तीनों की जमकर खातेदारी रायपुर पुलिस ने की। जुलूस के दौरान तीनों आरोपी लंगड़ा-लंगड़ा कर चल रहे थे। आप भी देखें नीचे वीडियो...

दरअसल, मठपुरैना पुजारी पार्क स्थित फ्यूल्स में रविवार की रात साढ़े नौ बजे पैशन प्रो में सवार होकर तीन लड़के पहुंचे थे। पेट्रोल भरवाने के दौरान पेट्रोल पंप का नोजल निकालकर अपने हाथ से खुद पेट्रोल भरने लगे। ऐसा करते देख पेट्रोल पंप कर्मचारी प्रशांत मिश्रा ने उन्हें टोका। तीनों बदमाश भड़क उठे और हाथ मुक्के से कर्मचारी के साथ मारपीट करने लगे। एक बदमाश ने अपने पास रखे चाकू से कर्मचारी पर हमला कर दिया। कमर में चाकू लगने के बाद कर्मचारी अपने आप को बचाने के लिए भागने लगा। इतने में तीनों बदमाश गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। वीडियो देखें क्लीक करें लिंक...

गिरफ्तार आरोपी

01. जग्गा धीवर पिता मनहरण धीवर उम्र 21 साल निवासी महात्मा गांधी नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. विनय सिंह चौहान उर्फ दादू पिता घनश्याम सिंह चौहान उम्र 19 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

03. अयान कुरैशी पिता रहीम कुरैशी उम्र 19 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Tags:    

Similar News